इन जिलों से शिवपाल यादव का संपर्क
समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के अध्यक्ष शिवपाल यादव की बात करें, तो उनका प्रभाव मैनपुरी के बाद मैनपुरी और फिरोजाबाद के अलावा एटा और कासगंज में भी अच्छा माना जाता है। ये सभी वो जिले हैं, जहां समाजवादी पार्टी हावी रहती है। हालांकि यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में एटा, फिरोजाबाद, कासगंज और मैनपुरी में सपा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन यादव बाहुल्य सीटों के नाते ये सभी जिले समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाते हैं। स्पष्ट ये भी कहा जाता है, कि इन चारों जिलों में यूपी विधानसभा 2017 के दौरान जो नुकसान हुआ, उसका बड़ा कारण सैफई परिवार की कलह और उस दौरान समाजवादी पार्टी का दो गुटों में बंटना था।