20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL : सट्टे का खेल, हर गेंद का भाव, आॅनलाइन पेमेंट

पुलिस ने दो जगह छापेमार कर छह लोगों को किया गिरफ्तार।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Apr 18, 2018

IPL match

आगरा। आईपीएल 2018 के शुरू होते ही सट्टा बाजार गर्म हो गया है। शहर में बड़े स्तर पर सट्टोरिये आईपीएल की हर बॉल पर सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई, तो दो क्षेत्रों में पुलिस ने छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें -

भाजपा सांसद के प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, बाल - बाल बचे

न्यू आगरा से दबोचे चार लोग
थाना न्यू आगरा पुलिस ने बल्केश्वर स्थित सिटी कान्वेंट स्कूल के पास छापेमार कार्रवाई की। पुलिस को यहां सट्टा लगता हुआ मिला। छापेमार कार्रवाई से अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने यहां से बुकी सोनू पुत्र अनंगपाल, मनीष पुत्र शिवचरन, नितिन पुत्र रूपा शर्मा, सुनील अग्रवाल पुत्र रोशन लाल को गिरफ्तार किया है। वहीं इनका एक साथी हिमांशू उर्फ चिली मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 9 मोबाइल, एक लैपटॉप, एक एलईडी टीवी व 31 हजार 800 रुपये नकद बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें -

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मायावती की जबर्दस्त तैयारी, ये सीटें छोड़ सकती हैं
कोठी में चल रहा था सट्टा
थाना एत्माउददौला पुलिस ने ट्रांस यमुना की एक कोठी पर छापा मारा, कोठी में आईपीएल का सटटा लगाया जा रहा था। पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट कर लिया। इनके पास से 20435 नगद 3 मोबाइल बरामद हुए हैं, साथ ही 12900 पेटीएम में कैश जमा था। इससे भुगतान किया जा रहा था। पुलिस के छापे से खलबली मच गई, कोठी से कूदकर लोग भागने लगे, पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ा है। आईपीएल का सट्टा लगाने वाले अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें -

6 दिन से गायब है बिजली, आक्रोशित ग्रामीणों ने भाजपा सांसद को घेरा और फिर...

इस बार अक्षय तृतीया पर है दुर्लभ योग, राशि के अनुसार खरीददारी करने से मिलेगा दोगुना फायदा