आगरा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को अपनी बेटी जोईश के साथ ताजनगरी पहुंची। केंद्रीय मंत्री के आगरा में आने की खबर के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। केंद्रीय मंत्री यमुना एक्सप्रेस से आगरा पहुंची और एक होटल में रुकी। होटल में रुकने के बाद वे अपनी बेटी के साथ ताजमहल देखने के लिए शिल्पग्राम पहुंचीं। जैसे ही ताज सुरक्षा में तैनात पुलिस को उनके कार्यक्रम की जानकारी मिली, सभी चौकन्ने हो गए। केंद्रीय मंत्री ने ताजमहल की जानकारी ली लेकिन, ताज महल के अंदर नहीं गईं। इस बात से सभी हैरान रह गए।