25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Agra / आभासी दुनिया से बाहर निकले विद्वान, पर्यावरण सुधार का संकल्प, देखें वीडियो

आभासी दुनिया से बाहर निकले विद्वान, पर्यावरण सुधार का संकल्प, देखें वीडियो

ढेर सारी विषमताओं के बाद भी वॉट्सऐप समूह नेशन फर्स्ट के सदस्यों में आपसी प्रेम गज़ब का है। इसी प्रेम का प्रकटीकरण हुआ दीवाली मिलन के नाम पर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 12 Nov 2018, 5:21 PM IST

diwali meet

diwali meet

आगरा। सोशल मीडिया का सर्वाधिक लोकप्रिय माध्यम है वॉट्सऐप। इसी पर एक समूह है नेशन फर्स्ट। यह आभासी दुनिया है। सुबह से लेकर रात्रि तक समूह पर चर्चा होती है। हिन्दू, मुस्लिम, भाजपा, कांग्रेस, आगरा का विकास जैसे तमाम मुद्दों पर बहस होती रहती है। कभी झगड़ा। कभी रूठना। कभी समूह छोड़ देना। फिर समूह के अन्य सदस्यों द्वारा मनाना। इसके बाद फिर से समूह के साथ आ जाना। ढेर सारी विषमताओं के बाद भी समूह के सदस्यों में आपसी प्रेम गज़ब का है। इसी प्रेम का प्रकटीकरण हुआ दीवाली मिलन के नाम पर।

तीन कर्नल ने कही बड़ी बात

अकाशवाणी के सामने चौधरी गार्डन में साढ़े तीन घंटे तक हास परिहास, शेरो शायरी के बीच आगरा शहर के विकास पर चर्चा हुई। सभी ने कहा कि हमारे लिए देश पहले है, बाकी सबकुछ बाद में। कर्नल विजय तोमर, कर्नल जी एम खान, कर्नल सुरेंद्र रावत ने बड़ी मार्के की बात कही। साफ कहा कि एक सेना ही है जहां कोई जाति और धर्म नहीं होता है। सेना के लिए तो देश और तिरंगा ही धर्म है। हर हाल में देश को आगे रखना है।

संयम के साथ रखें बात
सदस्यों ने कहा कि हम अपनी बात रखें लेकिन संयम के साथ। विजय भदौरिया ने साफ शब्दों में कहा कि किसी का अपमान करके आप सम्मान नहीं पा सकते। तर्क हो लेकिन कुतर्क नहीं। अच्छी बात ये है कि तमाम अंतर्विरोधों के बाद भी आपसी प्रेम कायम है। यह सदैव बना रहेगा। डॉ. अमी आधार निडर ने कहा कि मैं ग्रुप में डाली गई कि हर पोस्ट पढ़ता हूं।

पर्यावरण पर चर्चा
सत्र के अंत में ठाकुर पवन सिंह ने आगरा के पर्यावरण पर सार्थक चर्चा कराई। आगरा में प्रदूषण की सबसे बड़ी समस्या है। प्रदूषण कम करने के नाम पर उद्योग बंद करा दिए। इसके बाद भी समस्या वहीं की वहीं है। तय किया गया कि नेशन फर्स्ट समूह के सदस्य ऐसा प्रयास करेंगे कि ताजमहल के साथ पर्यावरण को भी बचाया जाए। किसी स्कूल या बस्ती को गोद लेने का भी सुझाव दिया गया। मिलाजुला संचालन मेहताब खान एडवोकेट, पवन सिंह, अमीर अहमद एडवोकेट ने किया।

काव्यपाठ किया
मेहताब खान अधिवक्ता, शायर अमीर अहमद एडवोकेट, डॉ अमी आधार निडर, दीपक सरीन, डॉ वत्सला प्रभाकर, मानवेन्द्र मल्होत्रा, डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कविताएं सुनाकर वाहवाही लूटी। समी आगाई, रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा, अपूर्व शर्मा ने फिल्मी गीत सुनाए।

ये रहे उपस्थित
कर्नल जीएम खान, कर्नल विजय तोमर, कर्नल सुरेन्द्र रावत, ठाकुर पवन सिंह, मेहताब खान एडवोकेट, रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा, डॉ. वत्सला प्रभाकर, अभय सरवटे, डॉ. रजनीश त्यागी, डॉ. सिराज कुरैशी, अमीर अहमद एडवोकेट, संदीप अरोरा, दिवाकर शर्मा, डॉ. अमी आधार निडर, विवेक रायजादा, मानवेन्द्र मल्होत्रा, समी आगाई, नसीम अहमद, प्रदीप रावत, नरेंद्र सिंह परिहार, अपूर्व शर्मा, राम आदित्य शर्मा, अमतिंदर मल्होत्रा, हाकिम सिंह सोलंकी, विजय भदौरिया, एमडी खान, कवि दीपक सरीन, पार्थ यादव आदि उपस्थित थे।