थकने के बाद आराम करने का लिया था निर्णय
श्रीदेवी के आगरा आने की जानकारी के बाद सेवला सदर से ही हजारों लोगों की भीड़ लग गयी थी। विशेष तैयार किये हुए रथ पर बैठ कर रोड शो शुरू हुआ था। रथ में पंखा लगा था, पर इतनी गर्मी में वो नाकाफी था। जैसे तैसे 120 किमी दूर इरादत नगर तक तो श्रीदेवी चली गयीं थी पर उसके बाद उनकी हिम्मत जवाब दे गई थी। तब कस्बे में कहीं एसी की व्यवस्था ढूंढी जा रही थी। ऐसे में कस्बा बाजार में साड़ियों की दुकान चलाने वाले बबलू बनिया से संपर्क हुआ।