25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Agra / इस आईपीएस अ​फसर ने महज कुछ ही घंटे में अतिक्रमण से मुक्त कराई एमजी रोड, तस्वीरें हुई वायरल

इस आईपीएस अ​फसर ने महज कुछ ही घंटे में अतिक्रमण से मुक्त कराई एमजी रोड, तस्वीरें हुई वायरल

एसएसपी अमित पाठक ने प्रशासन के साथ चलाया अभियान, दो घंटे में खाली हो गया अतिक्रमण, वायरल हो रहीं तस्वीरें  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 12 Aug 2018, 12:10 PM IST

SSP Amit Pathak

ssp amit pathak

आगरा। डेनिम की नीली शर्ट और आंखों पर काला चश्मा लगाए जब युवा आईपीएस सड़क पर दल बल के साथ उतरे तो देखते ही देखते ऐसा काम हो गया जो सालों से नहीं हो सका था। महज दो घंटे में ही शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली एमजी रोड से अतिक्रमण हटा दिया गया। जबकि नगर निगम इस अतिक्रमण को हटा नहीं सका था। एसएसपी अमित पाठक द्वारा एमजी रोड से प्रतापपुरा और अन्य स्थानों पर चलाए गए अतिक्रमण अभियान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ये अभियान शहर में चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

दुकानदारों ने मांग समय लेकिन, नहीं चली
एमजी रोड पर भगवान टाकीज से प्रतापपुरा चौराहे की सात किलोमीटर सड़क से अतिक्रमण हट चुका है। एसएसपी ने खुद इस अभियान की कमान संभाली। दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा लेकिन, अधिकारियों ने अभियान नहीं रोका। इस दौरान कई दुकानदारों ने जेसीबी के सामने आकर अभियान रुकवाने का प्रयास किया। जेसीबी से दुकानों के पक्के निर्माण को तोड़ दिया।

32 दुकानों के पक्के अतिक्रमण तोड़े
डीएम आवास से हरीपर्वत तक चलाए अभियान में 32 दुकानों के पक्के अतिक्रमण तोड़ दिए। इसमें रेस्टोरेंट, होटल और शराब के ठेके शामिल हैं। एसएसपी अमित पाठक ने एमजी रोड पर अतिक्रमण हटवाने के बाद थानेदारों को दोबारा अतिक्रमण होने से रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा है कि अगर सड़कों पर दोबारा से अतिक्रमण किया तो अब पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

फुटपाथ पर कब्जा ना करने की नगरायुक्त की अपील
वहीं नगरायुक्त अरुण प्रकाश ने लोगों से सड़कों और फुटपाथ पर अतिक्रमण ना करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही पूरे शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा।

एसएसपी के फोटो वायरल
अतिक्रमण अभियान की कमान खुद पुलिस कप्तान ने संभाली। कहीं कोई रुकावट ना आ जाए, इसके लिए एसएसपी अमित पाठक टीम क साथ रहे। कई स्थानों पर उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी भी दी। एक स्थान पर वो बीयर शॉप में गए वहीं दूसरी अन्य स्थान पर उन्होंने दुकानदार को चेतावनी दी, ये फोटो वायरल हो रहे हैं।