सितम्बर में हुआ था इनाम घोषित
एसटीएफ सीओ श्यामकांत ने बताया कि इनामी बदमाश नन्ने उर्फ नानियां उर्फ संतोष के खिलाफ हत्या और लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। 23 सितंबर 2017 को इस पर 20 हजार का इनाम घोषित हुआ था। एसटीएफ को सूचना मिली थी बदमाशा पोइया घाट पर एक आश्रम के नज़दीक हैं। पकड़े गए बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। बदमाश का साथी बुद्धा उर्फ बुधवाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। बदमाश आगरा में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। । आगरा में बडी वारदात को अंजाम देने आये थे बदमाश।