1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंधी तूफान का खतरा बरकरार, अब आठ मई का अलर्ट और एडवाइजरी जारी

जिलाधिकारी ने आठ मई को आगरा में तूफान के लिए अलर्ट जारी करते हुए एडवाइजरी जारी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 7 May 2018, 8:08 AM IST

agra

आगरा। रविवार को मौसम ने एक बार फिर से तेवर दिखाए तो आम जनमानस के दिल में दहशत घर कर गई। आगरा के कुछ क्षेत्र में हल्की बारिश हुई तो धूलभरी आंधी ने सभी को घरों में कैद रखने को मजबूर कर दिया। इसी बीच आठ मई को आगरा में तूफान के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी गौरव दयाल ने तूफान को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने मुनादी शुरू कर दी है ताकि लोग सुरक्षित स्थान तक जा सकें।

आगरा में अब आठ मई तक अलर्ट
आगरा जनपद में 11 अप्रैल और दो मई को आए तूफान में 70 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, अब आठ मई तक अलर्ट है। तापमान बढ़ने से राजस्थान विक्षोभ के चलते आगरा में दोबारा तूफान आ सकता है। पिछले दो बार तूफान की स्पीड 130 और 132 किलोमीटर प्रति घंटा रही है, इससे अधिक गति का तूफान आने पर जान का खतरा रह सकता है। मौसम विभाग ने आठ मई तक के लिए अलर्ट किया है। जिलाधिकारी गौरव दयाल द्वारा भी एडवाइजरी जारी की गई है कि आंधी और तूफान आने पर लोग तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।

सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान ना दें
आगरा में सोशल मीडिया के कई ग्रुप पर मौसम की भविष्यवाणी नासा द्वारा की गई के मैसेज चल रहे हैं। जिसमें तूफान की तीव्रता को 169 किलोमीटर प्रति घंटा के आने की संभावनाएं हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे संदेश पर ध्यान ना देकर वास्तविकता पर ध्यान दें। अफवाहों से बचें।

कच्चे और जर्जर मकान छोड़कर पहुंचे सुरक्षित स्थान पर
जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल ने एडवाइजरी के माध्यम से जनता से अपील की है कि तूफान में जर्जर मकान में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। जर्जर मकानों में नहीं रहें। इसके लिए देहात क्षेत्रों में पुलिस मुनादी भी कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश