प्रदूषण नहीं रोक पा रही सरकार और शासन
ताजमहल पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई फटकार पर प्रतिक्रिया देते हुए नेशनल चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जजों ने कहा है उसका स्वागत है। सुप्रीम कोर्ट दखल दे तभी सरकारें जागती हैं। शासन और सरकार को ताजमहल की ओर ध्यान देने की जरूरत है। सरकार, शासन और प्रशासन को जो कार्य प्रदूषण रोकने के लिए करने चाहिए। वो नहीं कर रहे हैं। ट्रैफिक मैनेजमेंट, ट्रैफिक के लिए ढांचागत सुविधाएं बढ़ाना, रिंग रोड पूरी होनी चाहिए। वैराज बनना चाहिए, जिससे पानी रुके। सेंड के कण ताजमहल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ताज कॉरीडोर बनना चाहिए। ग्रीनरी होनी चाहिए। केवल आठ प्रतिशत हरियाली है। कोई ऐसे काम नहीं हो रहे हैं जिससे प्रदूषण पर रोक लगे। हाईवे बन रहे हैं, जिसमें धूल उड़ रही है। पर्यटन उद्योग और अन्य उद्योगों को टारगेट किया जा रहा है।