एक उपलब्ध डॉ. मल्होत्रा परिवार के नाम भी है। स्त्री रोग विशेषज्ञों की सबसे बड़ी संस्था फोग्सी की अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा हैं। उनकी बेटी डॉ. निहारिका मल्होत्रा संयुक्त सचिव हैं। डॉ. जयदीप मल्होत्रा के पति डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा भी फोग्सी के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हुए पूरे देश में यात्रा निकाली थी, जो राष्ट्रपति को ज्ञापन देने का साथ समाप्त हुई थी। इसके बाद भारत सरकार ने यह नारा अपनाया।