आगरा. पर्यटक अब शनिवार को भी ताजमहल (Tajmahal) का दीदार कर सकेंगे। प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन (Weekend Lockdown) हटाने के बाद ताजमहल में शनिवार को एंट्री पर लगा प्रतिबंध भी हट गया है। कोविड नियमों (Covid Rules) का पालन करते हुए पर्यटक ताज में दाखिल हो सकेंगे। अब केवल रविवार को ही ताजमहल पर्यटकों (Tourists) के लिए बंद रहेगा। शुक्रवार को तो वह हमेशा से ही बंद रहता था।