11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षकों की समस्याएं बरकरार, इन अव्यवस्थाओं में पढ़ाई कराने को लाचार

प्राथमिक शिक्षक संघ,आगरा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

May 28, 2018

teacher

शिक्षकों की समस्याएं बरकरार, इन अव्यवस्थाओं में पढ़ाई कराने को लाचार

आगरा। विद्यालयों में पानी की समस्या आम है। कई विद्यालयों में पीने के पानी के लिए हैंडपंप नहीं हैं तो कई विद्यालय ऐसे हैं जहां टॉयलेट भी नहीं है। सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ आगरा के नगर मंत्री राजीव वर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी आगरा को एक इस समस्या से अवगत कराय गया। शिक्षकों ने एडीएम फाइनेंस राकेश कुमार मालपाणी को ज्ञापन सौंपा।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग की उठाई मांग
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी गौरव दयाल से ड्रीम प्रोजेक्ट रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विद्यालयों में लगाए जाने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालयों में पानी की समस्या बनी रहती है साथ ही हैण्डपम्प भी खराब रहते हैं। ऐसे में जिन विद्यालयों में पर्याप्त स्थान है वहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लग जाने से पानी की समस्या का समाधान हो सकता है।

विद्यालयों की सात मांगें भी सौंपी
विद्यालयों की सात मांगें भी उन्होंने ज्ञापन के जरिए सौंपीं। शिक्षक राजीव वर्मा ने बताया कि मिड डेमील की कनवर्जन कास्ट, फल वितरण धनराशि अभी भी विद्यालयों के खातों में पर्याप्त नहीं पहुंची है। ये धनराशि जल्द खातों में पहुंचाई जाए। जिससे एमडीएम बनवाने में शिक्षकों की समस्या दूर हो सके। नगर के विद्यालयों में शिक्षकों का अभाव है। इसलिए नगर के विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक भेजे जाएं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित ना हो। मूलभूत सुविधाएं पेयजल, बिजली, शौचालय आदि के लिए अभी भी कुछ विद्यालय शेष हैं। इसलिए सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। नगर के जर्जर भवनों में संचालित विद्यालयों को आवश्यकतानुसार मरम्मत करवाने के लिए धनराशि जारी की जाए। जिन विद्यालयों में शौचालय क्रियाशील हैं वहां सफाई कर्मी की व्यवस्था की जाए जिससे शौचालयों का उपयोग छात्र, छात्राएं कर सकें। गत वर्ष छात्रों के लिए विद्यालयों में भेजे गए जूते मोजे साइज सही न होने के कारण विद्यालयों में शोपीस बने हुए हैं। इसलिए छात्रों के साइज के अनुसार जूते मोजे विद्यालयों में बदलवाकर भिजवाए जाएं, जिससे छात्र, छात्राएं लाभान्वित हो सकें।

शिक्षकों को लेखा पर्ची उपलब्ध कराई जाए
जीपीएफ कटने वाले शिक्षकों को लेखा पर्ची उपलब्ध कराई जाए, जिससे शिक्षक अपनी भविष्य निधि की धनराशि से अवगत हो सके। एडीएम फाइनेंस ने तुरंत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा को पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन शिक्षक संघ को दिया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में नगर मंत्री राजीव वर्मा सहित कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा, संयुक्त मंत्री निधि श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष केके. चौहान, प्रचार मंत्री राजवीर सिंह मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग