27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फंदे पर लटकी किशोरी, मां के नाम लिखा सुसाइड नोट, कहा अब तो खुश हो मां…

पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 20 Sep 2018, 2:48 PM IST

teenager committed suicide

teenager committed suicide

आगरा। 14 वर्षीय किशोरी ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। किशोरी के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। ये सुसाइड नोट उसने अपनी मां के नाम लिखा है, जिस पर उसने साफ लिखा है कि अब तो खुश हो ना मां...। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यहां का है मामला
ये मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। यहां पर 14 वर्षीय किशोरी अपने मौसा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह कक्षा 9 की छात्रा था। थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि किशोरी के प्रेम संबंध रिश्तेदार युवक से थे। परिजनों ने उस पर बंदिशें लगा दीं। कुछ समय पहले ही वह अपने घर वापस चली गई थी। प्रेम संबंधों की जानकारी पर परिजन विरोध करने लगे।

ये भी पढ़ें - रात के अंधेरे में सूनसान सड़कों पर घूमने वाली इस स्मार्ट युवती को भूलकर भी न दें लिफ्ट, फंसे चक्कर में तो...

परिजनों ने छीन लिया मोबाइल
किशोरी किसी से बात न कर सके, इसके लिए परिजनों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया था। वह नाराज होकर घर से निकल आई। उसने अपने प्रेमी को फोन किया और साथ चलने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं आया। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और परिजन किशोरी की तलाश में जुट गये, उधर किशोरी ने मौसा के घर में फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।

लिखा सुसाइड नोट
जब किशोरी मौसा के घर पहुंची, तो वो घर में नहीं थे। बाथरूम के जंगले पर लगे गत्ते को हटाकर उसने प्रवेश किया और दुपट्टे से फंदा बनाकर उस पर झूल गई। देर रात्रि वे जब घर पहुंचे, तो किशोरी का शव फंदे पर लटका देख, उनके होश उड़ गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें लिखा था अब तो तुम खुश हो न मम्मी, मेरा मरा मुंह देखकर। दूसरे पर प्रेमी के नाम के साथ आई लव यू लिखा है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग