आगरा। रमजान के आखिरी रोजे वाले दिन ईद से एक दिन पहले शहर की फिजा बिगाड़ने का प्रयास किया गया। असामाजिक तत्वों ने मंदिर की प्रतिमा तोड़ दीं। इसकी जानकारी जब हिन्दूवादी संगठनों के लोगों को हुई, तो वे मौके पर पहुंच गए। जमकर हंगामा किया गया। सूचना पर हरीपर्वत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया।