
प्रतीकात्मक तस्वीर
Weather News Uttar Pradesh: लखीमपुर-खीरी में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश के साथ उत्तर प्रदेश के मौसम ने करवट ली है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ को बादलों ने घेर रखा है और रुक-रुकर बारिश हो रही है। वहीं आगरा और कानपुर की बात करें तो वहां भी घने बादल छाए हुए हैं और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही है।
मौसम वैज्ञानिको के अनुसार पाकिस्तान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवातीय दबाव) की वजह से राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिको के अनुसार पकिस्तान में बने इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वांचल और अन्य सीमावर्ती इलाकों पर भीं पड़ेगा। ऐसे में उन इलाकों में भी बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही और बारिश के आसार बने हुए हैं। हालांकि, 6 जून से एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगेगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
संबंधित विषय:
Updated on:
3 Jun 2025, 6:00 PM IST
Published on:
3 Jun 2025, 6:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.