ऐसे लूटते थे लोगों के वाहन
पुलिस ने बताया कि अपराध करने का जो तरीका ये अपराधी अख्तियार करते थे उसमें एकांत और सूनसान सड़क पर अकेले चलने वाले मोटरसाइकिल स्वामी को चुनते थे, जिसके पास नई गाड़ी होती थी। बाइक सवार का पीछा कर उसे पकड़कर गिरा लेते थे या फिर गाड़भ् के आगे अपनी गाड़ी लगाकर तमंचा दिखाकर गाड़ी छीनकर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना डौकी एसएचओ नितिन कसाना, उपनिरीक्षक राजीव कुमार यादव, श्रीभगवान सिंह, कां. ज्ञानेंद्र, कां.नीलेंद्र, कुलदीप कुमार, बृजेश कुमार, हरेंद्र कुमार, श्यामवीर और चाल रविकांत शामिल है। वहीं सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील तिवारी, कां.आदेश त्रिपाठी शामिल थे।