अंधड़ की चेतावनी
मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ की चेतवानी जारी की है। राजस्थान से सटे शहरों में भी धूल भरी आंधी चलने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। वहीं गरज चमक के साथ बिजली भी गिरने की आशंकाएं व्यक्त की जा रही है। ऐसे में लोगों को अलर्ट किया गया है। जिला प्रशासन ने मौसम को देखते हुए पहले ही अलर्ट जारी कर रखा है। जिला अधिकारी गौरव दयाल ने शहर और देहात की जनता से एडवायजरी जारी की थी कि आंधी के समय घरों में ही रहें। जर्जर भवन, पेड़, बिजली के पोल से दूर रहें। किसी भी दुर्घटना में सबसे पहले कंट्रोल रूम को सूचित करें, पुलिस की मदद पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों की सहायता लें।