11.दीपेंद्र मोहन सीए के द्वारा विद्यालयों पर नवीनतम बजट के अनुसार इनकम टैक्स संबंधी विचार विमर्श किया गया। वर्तमान में शैक्षणिक संस्थान धारा 1023 सी एवं सैक्शन 11-12 कर अधिनियम में जो छूट के लिए पंजीकरण हाथों (मैनुअल) से किया जाता था, अब से यह ऑनलाइन होगा तथा नए एवं पूराने संस्थान दोनों पर लागू होगा। यह छूट जो पहले हमेशा के लिए होती थी, अब उसे हर पाँच वर्ष बाद पुनः स्वीकृत कराना होगा। इसको एक जून से 3 माह के भीतर नामांकित करना होगा। यह नामांकन पहली बार सिर्फ तीन वर्ष के लिए होगा। 12 ए और 1023 सी दोनों मे से एक रजिस्ट्रेशन वैध होगा। 80 जी का अनुमोदन भी हर पाँच वर्ष में पुनः अनुमोदित कराना होगा। पहली बार यह सिर्फ तीन वर्ष के लिए होगा। 80 जी में जो भी दान आएँगे, उनके दानकर्ता को भी पूर्ण ब्योरा देना होगा। डॉ. अभिषेक गुप्ता ने आभार जताया। माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक स्पर्श बंसल ने संचालन किया।