50 शिक्षकों को प्रशिक्षण
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की फैकल्टी आफ मैनेजमेंट स्टडीज एण्ड रिसर्च द्वारा मनप्पत फाउन्डेशन के सहयोग से अलीगढ़ के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों के लिये आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 50 शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर परवेज तालिब ने प्रभावी प्रबंधन, डाक्टर आसिफ अली सैयद ने प्रभावी संवाद तथा ब्लोसम स्कूल की प्रधानाचार्या सुश्री शाजिया महमूद ने प्रेक्टिकल मैनेजमेंट तकनीक पर आयोजित सत्रों में व्याख्यान दिये। जबकि अंग्रेजी विभाग की शोध छात्रा सुश्री अरीबा शब्बीर ने अंग्रेजी शिक्षण पर प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम के आयोजन में डाक्टर मोहम्मद आफाक खान तथा सुश्री वजीहा खान का सक्रिय योगदान रहा।