बात 1985 की है। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष थे। भारतीय जनता पार्टी आगरा के नेता सुभाष भिलावली का दो साल का भतीजा भारत बहुत बीमार था। वे उसे लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली पहुंचे। एक सप्ताह बाद भी एम्स में नम्बर नहीं आया। वे राजमाता सिंधिया, भैंरों सिंह शेखावत और सुंदर सिंह भंडारी के यहां गए। कहीं से मदद नहीं मिली। फिर वे अटल बिहारी वाजपेयी के निवास पर पहुंचे। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी कुछ टाइप करा रहे थे। आगरा का परिचय दिया तो कहा कि बैठो, ये काम खत्म करके कुछ करता हूं।