30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताजमहल में तीस मिनट बिताएंगे मुख्यमंत्री, ये है पूरा कार्यक्रम

ताजमहल को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहलीबार निहारेंगे। ताजमहल की खूबसूरती का दीदार करने के लिए वे यहां तीस मिनट तक रुकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 23 Oct 2017, 4:13 PM IST

taj mahal

taj mahal and yogi

आगरा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को आगरा में आ रहे है। आगरा में वे करीब आठ घंटे तक रहेंगे। विवादों से और अधिक सुर्खियों में आए ताजमहल को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहलीबार निहारेंगे। ताजमहल की खूबसूरती का दीदार करने के लिए वे यहां तीस मिनट तक रुकेंगे। आगरा में उनका बिजी कार्यक्रम हैं। ताज महल के पास साफ सफाई अभियान के साथ साथ कछपुरा, रबर चैक डैम, मुगल म्यूजियम सहित कई स्थानों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जाएंगे। उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम ये रहेगा।

आगरा खेरिया हवाई अड्डा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 26 अक्टूबर को आगरा में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है। अमौसी एयरपोर्ट से सुबह सात बजे आगरा से प्रस्थान करेंगे। सात बजकर पैतालीस मिनट पर आगरा खेरिया एयरपोर्ट आएंगे। इसके बाद सुबह 07:50 मिनट पर हेलीकॉप्टर से खेरिया एयरपोर्ट से नगला पैमा रबर चैकडैम प्रोजेक्ट जाएंगे। यहां निरीक्षण करेंगे। 08:25 मिनट पर हैलीपेड ग्यारह सीढ़ी से कछपुरा। यहां प्रो पुअर डवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलांयास करेंगे। सुबह नौ बजे कछपुरा से आगरा फोर्ट होते हुए ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग पर पहुंचेंगे और यहां निरीक्षण करेंगे। यहां पर सफाई कार्यक्रम होना है, जो 09:25 बजे से शुरू हो जाएगा। 10:00 बजे शाहजहां पार्क रिवाइटेलाइसेशन आॅफ शाहजहां पार्क और टूरिस्ट वॉक वे का शिलान्यास करेंगे। 10:20 मिनट शाहजहां पार्क का निरीक्षण करते हुए 10:35 बजे ताजमहल के पश्चिमी द्वार से ताजमहल को देखने के लिए जाएंगे। सुबह 11:05 बजे ताजमहल से पूर्वी द्वार से होटल ताजखेमा, बच्चों की चित्रकारी प्रतियोगिता और नई स्विस कॉटेज के कार्य का शुभारंभ। यहां से ताज ओरिएंटेशन सेंटर, मुगल म्यूजियम प्रोजेक्ट, कलाकृति आॅडिटोरियम, यहां से सर्किट हाउस जाएंगे। 12:30 बजे सर्किट हाउस से जनसभा स्थल जीआईसी मैदान पर जाएंगे। 12:40 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। कोठीमीना बाजार मैदान से 13:50 बजे आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए प्रस्थान करेंगे। कीठम बाल उद्यान में तीस मिनट बिताएंगे। 14:40 बजे टूरिज्य गिल्ड एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 15:10 बजे वे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। 15:25 बजे कीठम पक्षी बिहार का निरीक्षण ईको टूरिज्म के बाद वे यहां से प्रस्थान करेंगे। 16:20 बजे खेरिया एयरपोर्ट से वे लखनउ के लिए प्रस्थान करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश