यातायात मार्ग बदला
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के कारण ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। विश्वविद्यालय चौराहे से पालीवाल चौकी तक ट्रैफिक का आवागमन आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इसकी घोषणा पहले से ही कर दी गई थी, फिर भी लोगों को खासी परेशानी हुई। विश्वविद्यालय के आसपास के स्कूलों की छुट्टी 11 बजे कर दी गई थी, फिर भी अव्यवस्था फैली रही। स्कूली वाहन जाम में फँस गए।