हम बात कर रहे हैं ताजमहल के शहर आगरा की। यहां की वेबसाइट है agra .nic.in। इसके साथ पूरे जिले के प्रमुख विभागों तक पहुंचने के लिए लिंक दिए हुए हैं। हमने आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की साइट तक पहुंचने के लिए www.ada-agra.com पर क्लिक किया तो अमेरिकन हेल्थ का पेज खुला। लगा कि शायद गलत क्लिक हो गया है। कई बार क्लिक करने पर अमेरिकन हेल्थ का ही पेज खुल रहा है। इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज के बारे में जानकारी करनी चाही। मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने के लिए दिए गए लिंक www.snmc.agra.in पर क्लिक किया तो कृषि, अल्कोहल के बार में जानकारी मिल रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के बारे में कोई जानकारी नहीं है।