बीच में रुक गया था अभियान
उमेश गौतम के मेयर बनने के बाद शहर में लगातार अतिक्रमण अभियान चल रहा था, लेकिन बीच में अचानक 10 दिन के लिए यह अभियान रोक दिया गया था। इस पर पत्रिका ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था कि क्या वोट बैंक के लिए रुक गया अतिक्रमण अभियान। संतोष गंगवार ने यह पत्र 22 मार्च को मुख्यमंत्री को लिखा था। ऐसे में माना जा रहा है कि संतोष के असंतोष जताने पर ही अतिक्रमण हटाओ अभियान रोका गया था। 10 दिन बंद रहने के बाद एक बार फिर शहर में यह अभियान शुरू हो गया है।