
योगी के मंत्री ने अखिलेश सरकार की इस योजना में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जल्द होगा खुलासा
आगरा। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। समाज कल्याण मंत्री ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि सपा सरकार की एक बड़ी योजना पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई मौजूदा योगी सरकार इस भ्रष्टाचार की जांच करा रही है। समाज कल्याण मंत्री ने यह बात आगरा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति बैठक के दौरान कही।
अखिलेश सरकरा के भ्रष्टार की होगी जांच
मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सर्व समाज के साथ समाज के सबसे दबे और पिछड़े व्यक्ति को साथ लेकर चल रही है। समाज कल्याण विभाग द्वारा सबके कल्याण के लिए विकास योजना तैयार कराई जा रही है। पिछली सपा सरकार में चल रही समाजवादी पेंशन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। योगी सरकार इस योजना की बड़े स्तर पर जांच करा रही है। जिसमें पांच लाख से ज्यादा फर्जी पेंशन लाभार्थी चिन्हित किए गए हैं। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार सर्व समाज के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चला रही है जिससे गरीब तबके के लोगों की बेटियों की शादी में केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री तक पहुंच रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का यही सपना था जिसे प्रदेश की योगी सरकार पूरा कर रही है।
श्रमिकों को मिलेगा उनका हक
कार्यक्रम में भाग लेने आए प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार कर रही है। ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से श्रमिकों को उनका लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा बनाए जा रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस की तारीफ करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि एक्सप्रेस वे के बनने से आगरा से लेकर बुंदेलखंड तक रहने वाले सभी वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिलेगा
Published on:
21 Oct 2018 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
