7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहने इस लड़के को नहीं जानते होंगे आप

थाना एत्माउद्दौला के फाउंड्रीनगर चौकी में चाय दुकानदार किशोर का पुलिस वर्दी में फोटो वायरल

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Aug 06, 2018

up police

यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहने इस लड़के को नहीं जानते होंगे आप

आगरा। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस की सबइंस्पेक्टर की वर्दी पहने इस किशोर का फोटो इन दिनों वायरल हो रहा है। वर्दी पहने इस किशोर का फोटो आगरा के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के फाउंड्रीनगर चौकी का है। जहां इसकी चाय की दुकान है। चाय वाले लड़के ने दरोगा की वर्दी पहनी हुई है और वो उसी रौब के साथ सेल्फी ले रहा है। इस फोटो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

चौकी में चाय की सप्लाई करता है मोनू
14 साल का ये लड़का मोनू है, जो फाउंड्रीनगर चौकी पर चाय की सप्लाई करता है। सब इंस्पेक्टर की वर्दी में इसके कई तरह के फोटो हैं। एक फोटो में वह सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहने हुए है तो दूसरे फोटो में वह चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहा है। सामने एक पुलिस कर्मी भी खड़ा हुआ है। एक फोटो में वह पुलिस की गाड़ी में बैठा है और स्टेरिंग पकड़े हुए है। एक फोटो में वह वायरलेस सेट पकड़े हुए है। इन फोटो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। वहीं जब पड़ताल हुई तो पता चला कि इसका नाम मोनू कश्यप है। मोनू चौकी में चाय देने आता है। वहीं मोनू ने अपने मधुर व्यवहार से सभी को अपना बना रखा है। पुलिसकर्मियों को मोनू का व्यवहार अच्छा लगता है तो मोनू ने उसका फायदा उठाया। मोनू ने दरोगा की वर्दी पहनकर कई फोटो खिंचाए हैं जो अब वायरल हो रहे हैं।

फोटो वायरल होने के बाद पड़ताल
पुलिस चौकी के अंदर सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर फोटो लेने के मामले में पुलिस गंभीर है। महकमे में इस बात को लेकर जांच की जा रही है कि किशोर के पास वर्दी कहां से आई। हालांकि पुलिसकर्मियों का कहना है कि मोनू सबइंस्पेक्टर बनना चाहता है इसलिए उसने ये फोटो खिंचाए हैं। लेकिन, पुलिस की वर्दी इस तरह पहनना प्रोटोकॉल तोड़ने में शामिल है।