5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उर्स ए रहमानी चार जून को, रोज़ा इफ्तार में हज़ारो लोग करेंगे शिरक़त

कार्यक्रम दरगाह आला हज़रत पर दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां की सरपरस्ती और सज्जादानाशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी "अहसन मियां" की सदरात में होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 3 Jun 2018, 9:00 AM IST

urs fair

उर्स ए रहमानी चार जून को, रोज़ा इफ्तार में हज़ारो लोग करेंगे शिरक़त

बरेली। आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी के पोते रेहाने मिल्लत हजरत मुफ़्ती रेहान रज़ा खान "रहमानी मियां" का 33वां एक रोज़ा उर्स ए रहमानी दरगाह आला हज़रत पर दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां की सरपरस्ती और सज्जादानाशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी "अहसन मियां" की सदरात में होगा। उर्स की सभी तकरीबात दरगाह परिसर में अदा की जाएगी।

सुबह 9:58 पर होगा कुल

चार जून सोमवार को 18 वां रमज़ान आगाज़ बाद नमाज़ ए फ़ज़र क़ुरान ख़्वानी से होगा। इसके बाद रज़ा मस्जिद में कुल शरीफ की महफ़िल में उलेमा रेहाने मिल्लत के किरदार व रमज़ान क़ुरान की फज़ीलत बयान करेंगे। सुबह 9.58 मिनट पर कुल शरीफ की रस्म अदा की जायेगी। दिन में गुलपोशी व चादर पोशी का सिलसिला जारी रहेगा। शाम को बाद नमाज़ ए असर फ़ातिहा के बाद सज्जादानाशीन अहसन मियां साहब मुल्क़ व मिल्लत के लिए खुसूसी दुआ करेंगे।

यह भी पढें- मथुरा एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला, मुर्दों के बना दिए ड्राइविंग लाइसेंस

होगा रोजा इफ्तार

मग़रिब में सूबे का सबसे बड़ा रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुल्क़ भर से आये अक़ीदतमंद, अमीर-गरीब, छोटा-बड़ा सभी एक ही दस्तरख्वान पर सज्जादानाशीन और उलेमा के साथ रोज़ा इफ्तार करेंगे।

तैयारियां शुरू

उर्स की तैयारियों को लेकर शनिवार को तहरीक ए तहफ़ूज़ ए सुन्नियत (टीटीएस) की बैठक सज्जादानाशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी की सदरात में टीटीएस मुख्यालय पर हुई। जिसमें बड़े पैमाने पर होने वाले रोज़ा इफ्तार पर चर्चा की गई।

यह भी पढें- VIDEO तंत्र विद्या करने वाले जीजा ने ***** के साथ की खौफनाक हरकत, जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

ये रहे मौजूद

इस मौके पर टीटीएस के शाहिद खान नूरी, दरगाह प्रमुख के सचिव आबिद खान,हाजी जावेद खान,औरंगजेब नूरी, नावेद खान,इशरत नूरी, परवेज़ नूरी, गौहर खान, अजमल नूरी, शान रज़ा, आसिफ नूरी, सय्यद माज़िद अली, मुजाहिद बेग, आलेनबी, सय्यद एज़ाज़, तारिक़ सईद, मोहसिन रज़ा, ताहिर अल्वी, मंज़ूर खान, हाजी अब्बास नूरी,यासीन नूरी व नासिर कुरैशी आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश