3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO तंत्र विद्या के लिए पत्नी की बहन के साथ की खौफनाक हरकत, जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

एसपी देहात महेन्द्र सिंह ने बताया कि राकेश किसी मंदिर में तंत्र विद्या करता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 2 Jun 2018, 4:36 PM IST

Tantra Mantra

VIDEO तंत्र विद्या के लिए पत्नी की बहन के साथ की खौफनाक हरकत, जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

फिरोजाबाद।तंत्र विद्या करने वाले जीजा ने पत्नी की बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जीजा ने सोते समय पत्नी की बहन के ऊपर चाकू से प्रहार किया था। विगत कई दिनों से पत्नी की बहन का अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें- जवाहरबाग कांड: शहीद मुकुल द्विवेदी की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- आखिर कब मिलेगा न्याय

खैरगढ़ क्षेत्र का है मामला

फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ के गांव सिरमई निवासी राकेश के छोटे भाई की शादी उसकी ***** गीता के साथ हुई थी। एसपी देहात महेन्द्र सिंह ने बताया कि राकेश किसी मंदिर में तंत्र विद्या करता था। कुछ दिन पूर्व उसके भाई की पत्नी यानि उसकी ***** रात्रि में घर के अंदर सो रही थी। तभी किसी समय राकेश वहां चाकू लेकर पहुंच गया और सोते समय पर उसके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया। गीता की चीख निकल गई। चीख सुनकर परिवारीजन जाग गए और उसके कमरे की ओर दौड़े।

यह भी पढ़ें- डीजीपी ओपी सिंह पहुंचे अलीगढ़ , एएमयू के कुलपित प्रो.तारिक मंसूर ने की मुलाकात

घिरता देख भागा आरोपी

अपने आप को घिरता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। परिवारीजनों को खून से लथपथ गीता कमरे में मिली। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालत खराब होते देख उसे आगरा रेफर कर दिया गया। एक दिन पूर्व उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने आरोपी राकेश के विरूद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें- मोटिवेशनल स्टोरी: परिवार का हाल देख ऐसे पसीजा सीओ का दिल, अपने जन्मदिन को कर दिया इन बच्चों के नाम