3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब डीएम को पार्किंग कर्मचारी ने कहा- चचा आप अपने काम से काम रखो, जानिए फिर क्या हुआ

उत्तर प्रदेश के आगरा के जिलाधिकारी, अरविंद मलप्पा बंगारी ने ताजमहल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। वह शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित पार्किंग तक पहुंचे। यहां उन्हें काफी अव्यवस्था हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 10 Nov 2024, 3:58 PM IST

Agra DM

आगरा डीएम ने क्रीम रंग का पुलओवर और काले रंग की हाफ पैंट पहनी थी ताकि कोई उन्हें पहचान न सके और उनका निरीक्षण वास्तविक स्थिति पर आधारित हो सके। जब वह शिल्पग्राम और ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचे तो उन्हें पर्यटकों की लंबी लाइन दिखाई दी।

पार्किंग कर्मचारी ने की अभद्रता

आगरा डीएम को वहां एक अप्रत्याशित अनुभव का सामना करना पड़ा। पार्किंग कर्मचारी से अपनी गाड़ी के लिए जगह मांगने पर कर्मचारी ने ना सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि उसे सही तरीके से जवाब देने की बजाय उसने अपने कार्य में लापरवाही भी दिखाई। जब डीएम ने कर्मचारी से उसकी पहचान और यूनिफार्म के बारे में पूछा तो कर्मचारी ने उन्हें ‘चचा अपने काम से काम रखो’ कहकर डपट दिया।

यह भी पढ़ें: दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं की एंट्री से बैन हटाया, वीडियोग्राफी पर रोक

विदेशी पर्यटकों से वसूला जा रहा था अधिक किराया

डीएम ने महसूस किया कि पार्किंग में अन्य कई अनियमितताएं भी हैं। विशेषकर दिव्यांग व्यक्तियों के लिए किराए में भी मनमानी दिखाई दी। विभिन्न कर्मचारियों ने अलग-अलग शुल्क तय कर रखा था और विदेशी पर्यटकों से अधिक किराया लिया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: कौशांबी में अवैध खनन रोकने गए नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला, आंख व नाक में लगी चोट

इस घटना के बाद डीएम ने तत्काल पुलिस को बुलाया और वहां की स्थिति को नियंत्रित किया। यह घटना चर्चा का विषय बन गई क्योंकि एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर ऐसे कर्मचारी का व्यवहार अस्वीकार्य था। डीएम ने इस घटना के माध्यम से अधिकारियों को चेतावनी दी कि ताजमहल जैसे प्रमुख स्थल पर ऐसी लापरवाही और बदसलूकी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश