3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौशांबी में अवैध खनन रोकने गए नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला, आंख व नाक में लगी चोट

कौशांबी में अवैध खनन रोकने के लिए मौके पर गए नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में उन्हें ढेरों चोटें आई हैं। उनके आंख व नाक में चोट लगी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कौशाम्बी

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 10 Nov 2024, 2:56 PM IST

Kaushambi News

कौशांबी जिले में अवैध मिट्टी खनन को रोकने गए नायब तहसीलदार पर माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनकी आंख और नाक में गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

रात में सक्रिय हो जाते हैं खनन माफिया

कौशांबी जिले में यह घटना रात के अंधेरे में हुई जब अवैध खनन माफिया सक्रिय थे। खनन विभाग और पुलिस से बचकर माफिया इस अवैध कार्य को अंजाम दे रहे थे। आरोप लगाया जा रहा है कि सत्ता में बैठे कुछ नेता भी इन माफियाओं का समर्थन करते रहे हैं जिससे उनकी हिम्मत और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! देशी गाय खरीदने पर मिल सकेगी 12 लाख तक की छूट, जानिए क्या है नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजना

हमले के बाद माफिया मौके से फरार

घटना के बारे में जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार मोबीन अहमद अपने गार्ड के साथ खोजवापुर गांव पहुंचे थे जहां अवैध खनन हो रहा था। जैसे ही उन्होंने खनन को रोकने की कोशिश की मौके पर मौजूद माफिया उन पर टूट पड़े और हमला कर दिया। इस हमले के बाद माफिया मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मंझनपुर के एसडीएम और कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचे।