2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे में भिड़े वाहन, दृश्यता कम होने के चलते रोके वाहन

कोहरे के चलते कई स्थानों पर हुए हादसे, घायलों को एसएन में कराया भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 30 Dec 2017, 11:31 AM IST

accident, accident at gwalior road, accident at aligarh highway, accident at khandoli toll plaza, yamuna expressway gadri chogan, bus, truck, tanker, yamuna expressway, noida agra yamuna expressway, vehicle crash at yamuna expressway

accident at yamuna express way

आगरा। सात दिन के बाद एक बार फिर से कोहरा पड़ा। शनिवार को पड़े कोहरे ने फिर अपना कहर दिखाया। सड़कों पर वाहन एक के बाद एक भिड़ गए। यमुना एक्सप्रेस वे के साथ साथ अलीगढ़ हाईवे और ग्वालियर रोड पर वाहनों की भिड़ंत हो गई। इन हादसों में कई लोग घायल हो गए। कुछ देर के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों को कुछ देर के लिए रोका गया। लेकिन, धूप निकलने और दृश्यता के बाद एक्सप्रेस वे को चालू कर दिया गया। घायलों का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में जारी है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: शबनम हत्याकांड: भांजा निकला मौसी का हत्यारा, देखें वीडियो

सुबह से छाया घना कोहरा
आगरा में शनिवार सुबह से घना कोहरा है। कोहरे में यमुना एक्सप्रेस वे पर चौगांन के पास बस और ट्रक भिड़ गए। इस हादसे में कई लोग घायल हुए। बस ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर दृश्यता इतनी कम थी कि दो मीटर का भी नहीं दिख रहा था। बस और ट्रक भिड़ने के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों को कुछ देर के लिए रोक दिया गयां वहीं एक अन्य हादसा खंदौली टोल प्लाजा पर हुआ। अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली टोल प्लाजा के निकट टैंकर और ट्रॉला में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ड्राइवर और क्लीनर टैंकर में फंस गए। यहां राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं तीसरा हादसा ग्वालियर हाइवे पर हुआ। यहां सैंया के निकट कई वाहन भिड़ गए। हादसे के बाद एसडीएम एत्मादपुर रजनीश मिश्र और सीओ एत्मादपुर मौके पर पहुंचे हैं।

कोहरे में होगा नई साल का आगाज
साल के आखिरी दिनों में कोहरा एक बार फिर से छाने लगा है। सात दिनों तक धूप निकली थी। लेकिन, शनिवार की सुबह कोहरे ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में कोहरा छाया रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश