2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : मौत बनकर दौड़ रहा ट्रक का चैसिस, दीवार तोड़कर घर में घुसा…

ट्राले का चेसिस बीती रात मकान में घुस गया। ये चेचिस घोंसला की और से महिदपुर की तरफ आ रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 29 Dec 2017, 7:42 PM IST

patrika

crime,accident,road accident,truck accident,ujjain news,agar road accident,

महिद्पुर. सड़क पर मौत बनकर दौड़ रहा ट्रक का चेसिस दीवार तोड़ता हुआ घर में घुस गया। हालांकि इसमें किसी की जान नहीं गई, घर में सोई एक युवती और एक साल का बच्चा सही सलामत बच गए। ड्रायवर चेसिस वहीं छोड़कर फरार हो गया। हादसा रात के समय हुआ, यदि दिन में होता तो कई लोगों को चपेट में ले सकता था।

घटना भीमाखेड़ा की
आगर रोड पर स्थित भीमाखेड़ा की बड़ी पुलिया की रैलिंग को तोड़कर एक ट्राले का चेसिस बीती रात मकान में घुस गया। ये चेचिस घोंसला की और से महिदपुर की तरफ आ रहा था। घर में सो रही युवती तथा उसका एक साल का बच्चा घटना में हताहत होने से बच गए। पड़ोसी की भी दीवार टूट गई है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा गांव इकट्ठा हो गया।

दूध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत
उज्जैन. देवास रोड स्थित हामूखेड़ी के गुरुवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ। देवास रोड पर एक बाइक और पीछे से आ रहे दुग्ध वाहन की टक्कर हुई। हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दुग्ध वाहन चालक का चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद नागझिरी पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

सांवेर के रहवासी
सांवेर के पास ग्राम टिटवासा निवासी रामेश्वर बागरी पिता रणजीत सिंह बागरी मां सोरम बाई के साथ बाइक क्रमांक एमपी ०९ एमडी १७५९ पर सवार होकर देवास की ओर से उज्जैन आ रहा था। पीछे से दुग्ध वाहन क्रमांक एमपी ४१ जीए २३५५ तेज गति से आ रहा था। हामूखेड़ी के पास ही शाम करीब ६ बजे वाहन ने रामेश्वर की बाइक को पीछे टक्कर मार दी। टक्कर के कारण सोरमबाई गिर गई और उसके ऊपर से दुग्ध वाहन का पहिया गुजर गया। हादसे के तत्काल बाद दुग्ध वाहन का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तत्काल लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

वाहन जब्त किया
नागझिरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। विक्रमनगर स्टेशन निवासी सोनू पिता अर्जुनसिंह बाथम की शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

बाइक की टक्कर से युवक घायल
उज्जैन. इंदिरानगर निवासी प्रेमनारायण पिता बाबूलाल जाट गुरुवार को आगर रोड स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय आया था। यहां बाइक क्रमांक एमपी १३ डीएम ३९४८ के चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। प्रेमनारायण की शिकायत पर चिमनगंज पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वहीं मोहननगर निवासी रतनसिंह को १७ दिसंबर को मारुति वेन क्रमांक एमपी१३ सी ५१४४ के चालक ने गायत्री नगर गेट के सामने टक्कर मारकर घायल कर दिया। चिमनगंज पुलिस ने गुरुवार को प्रकरण दर्ज किया है।