
योगी मंत्रिमंडल विस्तार में बृज क्षेत्र से चार नए मंत्रियों ने ली शपथ
आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया। इसमें बृज क्षेत्र को लाभ मिला है। बृज क्षेत्र से चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें एक कैबिनेट मंत्री तो तीन राज्यमंत्री हैं। बृज में मंत्रियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। बरेली जिले से दो मंत्री थे, लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया। दो मंत्री कम हुए और चार मंत्री बढ़ गए। मंत्री बनने की खुशी में आगरा में अटल चौक पर जश्न मनाया गया। ढोल की थाप पर कार्यकर्ता नृत्य करते नजर आए।
यह भी पढ़ें-आगरा को मिले दो राज्यमंत्री
यह भी पढ़ें- बदायूं को 28 साल बाद मिला मंत्री पद
ये हैं मंत्री
मैनपुरी के भोगांव से विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। फतेहपुर सीकरी (आगरा) से विधायक चौधरी उदयभान सिंह, आगरा छावनी से विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और बदायूं सदर से विधायक महेश गुप्ता को राज्यमंत्री बनाया गया है। इस तरह से आगरा जिले से मंत्रिमंडल में दो विधायक हैं। पहले बरेली से दो विधायक राजेश अग्रवाल और धर्मपाल सिंह मंत्री थे। उन्होंने इस्तीफा दिया। बृज क्षेत्र के मथुरा से श्रीकांत शर्मा ऊर्जा मंत्री और मथुरा से ही चौधरी लक्ष्मी नारायण संस्कृति मंत्री हैं। शाहजहांपुर से सुरेश कुमार खन्ना नगर विकास मंत्री हैं। ये तीनों कैबिनेट मंत्री हैं। अलीगढ़ जिले के अतरौली से विधायक संदीप सिंह शिक्षा राज्यमंत्री हैं।
यह भी पढ़ें- मुलायम सिंह के गढ़ में भाजपा का खाता खोलने वाले विधायक को मिला तोहफा, बनाए गए मंत्री
मैनपुरी के भोगांव से विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। फतेहपुर सीकरी (आगरा) से विधायक चौधरी उदयभान सिंह, आगरा छावनी से विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और बदायूं सदर से विधायक महेश गुप्ता को राज्यमंत्री बनाया गया है। इस तरह से आगरा जिले से मंत्रिमंडल में दो विधायक हैं। पहले बरेली से दो विधायक राजेश अग्रवाल और धर्मपाल सिंह मंत्री थे। उन्होंने इस्तीफा दिया। बृज क्षेत्र के मथुरा से श्रीकांत शर्मा ऊर्जा मंत्री और मथुरा से ही चौधरी लक्ष्मी नारायण संस्कृति मंत्री हैं। शाहजहांपुर से सुरेश कुमार खन्ना नगर विकास मंत्री हैं। ये तीनों कैबिनेट मंत्री हैं। अलीगढ़ जिले के अतरौली से विधायक संदीप सिंह शिक्षा राज्यमंत्री हैं।
Published on:
21 Aug 2019 05:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
