बटेश्वर को थी बड़ी आस
गुरुवार को जब भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत बिगड़ी और डॉक्टरों ने उनकी हालत को काफी नाजुक बताया तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव में हर किसी ने उनके स्वस्थ्य होने की कामना की। बटेश्वर के ब्रह्मलाल मंदिर में भगवान भोले के दर पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री के दूर के रिश्तेदारों ने तुलसी पूजा शुरू की। लेकिन, समय ऐसी दुखद खबर लेकर आया कि सभी स्तब्ध रह गए। गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर जब अटल बिहारी वाजपेयी ने आखिरी सांस ली तो किसी को यकीन नहीं हुआ। गांव शोक में डूब गया। बटेश्वर को उम्मीद थी कि अटलजी का स्वास्थ्य सही हो जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका और सभी के चहेते नेता ने साथ छोड़ दिया।