सड़कें हुई गड्ढा मुक्त लेकिन पर्यटकों का इंतजार
योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने की घोषणा की थी। आगरा में करोड़ों रुपये से सड़कों को गड्ढामुक्त कराया गया है। कई स्थानों पर सड़कों की हालत ऐसी थी कि वहां से निकलना दुश्वार होता था लेकिन, आज सड़कों से गड्ढे कम होते दिखे हैं। लेकिन, पर्यटकों के इंतजार में आज भी ताजनगरी टकटकी लगाए बैठी है। यहां आने वाला पर्यटक ताजमहल देखकर ही लौट जाता है।