14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM योगी से बगावत करने वाले BJP नेता पर कसा शिकंजा, डीएम ने की बड़ी कार्रवाई

फूलपुर-गोरखपुर उपचुनाव की हार को लेकर सीएम योगी पर सवाल उठाने वाले पूर्व BJP सांसद रमाकांत की मशीनें सीज कर थाने ले गई पुलिस।
2 min read
Google source verification
Yogi Adityanath and Ramakant Yadav

योगी आदित्यनाथ और रमाकांत यादव

अजामगढ़. भाजपा के बाहुबली पूर्व सांसद रमाकांत यादव द्वारा गंभीरपुर क्षेत्र में कराए जा रहे मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की तो सांसद तिलमिला उठे। उन्होंने प्रशासन पर पिछड़ों के पक्ष में बोलने के कारण कार्रवाई का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने अवैध खनन बताते हुए पोकलेन मशीन को कब्जे में ले लिया है। मशीन के चालक ने तो पहले पूर्व सांसद का वाहन बताकर पुलिस पर धौस जमाया लेकिन जब पुलिस सख्त हुई तो मौका देख फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें

उपचुनाव में हार के बाद CM योगी के खिलाफ बगावत!, BJP नेता बोले पूजा पाठ करने वाले कितना सरकार चलाएंगे

बताते हैं कि पूर्व सांसद ने नेशनल हाइवे निर्माण में सड़क पर गिट्टी डालने का ठेका लिया है। सांसद गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के खराहटी गांव में राजकीय विद्यालय के पास स्थित चारागाह की करीब खाली पड़ी 9 भूमि से आज दोपहर 12 बजे खनन शुरू करा दिये। कुछ ही घंटों में पोकलेन मशीन से करीब 6 ट्रक मिट्टी निकालकर फोरलेन पर डाल दी गयी।


इसकी जानकारी जब ग्राम प्रधान नंदकेश्वर चौहान को हुई तो वे सैकड़ों लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और चारागाह से मिट्टी निकालने से मना कर दिया लेकिन चालक ने भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव की मशीन बताते हुए काम रोकने से मना कर दिया। चालक ने बताया कि उपजिलाधिकारी निजामाबाद के आदेश पर मिट्टी निकाली जा रही है। ग्रामीणों ने जब एसडीएम के आदेश की प्रति मांगी तो चालक नहीं दिखा पाया। साथ ही उसने काम बंद करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी आजमगढ़, डीपीआरओ आदि को फोन कर चारागाह की भूमि से अवैध खनन की शिकायत की। आला अधिकारियों ने उप जिलाधिकारी को फोन कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। लगभग 1 घंटे बाद गम्भीरपुर थाना प्रभारी प्रदीप चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और खनन कर रहे पोकलेन को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि उप जिलाधिकारी निजामाबाद द्वारा बताया गया कि खराडी गांव में अवैध खनन किया जा रहा है जिसको तत्काल रोका जाए जिस उन्होंने कार्रवाई की है। गांव के धर्मराज, अरुण चौहान, अखंड प्रताप, उदयभान, अवधेश, सतीश आदि का कहना है कि यह सीधे सीधे दबंगई का मामला है। पूर्व सांसद की धौस देकर अवैध रूप से खनन किया जा रहा था जिसे पुलिस ने रोका है।


वहीं जब इस मामले की जानकारी पूर्व सांसद को हुई तो वे प्रशासन पर तिलमिला उठे। उन्होंने तुरंत ही प्रेसवार्ता की और कहा कि उन्होंने दो दिन पहले योगी के खिलाफ बयान दिया था। योगी भी ठाकुर है और यहां के डीएम भी। यहीं वजह है कि स्थानान्तरण होने के भी जिलाधिकारी बदले की कार्रवाई कर रहे है। उन्होंने खनन की अनुमति ली है।
by Ran Vijay Singh

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग