उरुवा में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डाॅ.मोहसिन खान के भाई की पत्नी तस्लीम फातिमा प्रमुख थीं। उनको अविश्वास के बाद हटा दिया गया था। शनिवार को हुए इस सीट पर चुनाव में भाजपा के समर्थन से दुर्गावती देवी ने नामांकन किया था। 101 बीडीसी वाले इस ब्लाॅक में डाॅ.मोहसिन के परिवार के ही किसी के चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी। उधर, भाजपा प्रत्याशी की ओर से कई दिग्गज खजनी विधायक संतप्रसाद, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी आदि डटे हुए थे। नामांकन खत्म होने तक दुर्गावती देवी के अलावा कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं आ सका। किसी अन्य के ताल नहीं ठोकने की वजह से बीजेपी समर्थित दुर्गावती देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।