10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उड़ा गुलाल, गीत-संगीत पर झूमे

 जेसीआई का 'शाही होली- शाही उत्सवÓ

2 min read
Google source verification
JCI-Ahmedabad

अहमदाबाद. जूनियर चेम्बर इन्टरनेशनल (जेसीआई) - शाहीबाग की ओर से मेहसाणा में वॉटर पार्क में 'शाही होली- शाही उत्सवÓ मनाया गया, जिसमें रंग और गुलाल उड़ाए तो गीत-संगीत का लुत्फ उठाया गया।

समारोह की शुरुआत अतिथियों के शाही स्वागत से हुई। जहां ढोल-नगाड़ों के साथ केसरिया तिलक और फूलों की माला से आगंतुकों का स्वागत किया गया। बाद में लोगों ने एकदूसरे पर ऑर्गेनिक गुलाल उड़ाकर होली खेली और बधाइयां दीं। जेसीआई के अध्यक्ष मनीष मेहता ने आगंतुकों का स्वागत कर होली की बधाई दी। बाद में चंग और ढोल की थाप पर नृत्य के रंग में रंगते हुए खुशी का इजहार किया

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दिनेश श्रीश्री माल, राकेश छाजेड़, दिलीप गुलेच्छा, जितेन्द्र जीरावला, पिंकेश ओसवाल, रणजीत कानुंगा, आशिष जैन, हितेन्द्र हुंडिया, नरेन्द्र बागरेचा, संजय बुरड, कीर्ति बागरेचा, हितेश भंडारी, सचिन बोहरा, अंकित बोहरा, विक्रम नागोरी, मनीष नाबरिया, सुनील श्रीश्रीमाल, हसमुख रांका, कीर्ति जैन, सुमित जैन, सह सचिव महावीर संकलेचा, सह कोषाध्यक्ष जितेन्द्र बाफना एवं मुकेश चौपड़ा ने सहयोग किया।

। पारंपरिक वेशभूषा में सजे और झूमते लोगों ने राजस्थान की याद को ताजा कर दिया। साथ ही दिलराज बंजारा एंड पार्टी के कलाकारों ने राजस्थानी व होली के गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति देकर मनमोह लिया। कार्यक्रम में पेरिस से आई कलाकार एनी लेइबोवीट्ज ने राजस्थानी गीत पर आकर्षक नृत्य पेश कर तालियां बटोरी। जहां ढोल-नगाड़ों के साथ केसरिया तिलक और फूलों की माला से आगंतुकों का स्वागत किया गया। बाद में लोगों ने एकदूसरे पर ऑर्गेनिक गुलाल उड़ाकर होली खेली और बधाइयां दीं

कार्यक्रम का संचालन सचिव केतन संकलेचा ने किया। उन्होंने संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया और संस्था के उत्तरोत्तर प्रगति के लिए सहयोग की अपील की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पिंकेश ओसवाल, कार्यक्रम संयोजक विक्रम नागोरी, सह संयोजक अनील लुकड, विपुल जैन, पवन बाफना ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने के लिए आभार जताया।