8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या में गुजरात के पर्यटकों के लिए बनेगा ‘यात्री निवास’

गुजरात सरकार का रामभक्तों के लिए अहम निर्णय, 308 बेड की क्षमता,864 लोगों की क्षमता वाला हॉल भी किया जाएगा तैयार, 80 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगा
2 min read
Google source verification
Ayodhya Gujarat Bhavan

गुजरात सरकार की ओर से अयोध्या में निर्मित होने वाले यात्री निवास की जारी की गई तस्वीर।

Ahmedabad. भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या में सालों के बाद राम मंदिर बना है। उसके बाद से लगातार अयोध्या राम मंदिर दर्शन को बड़ी संख्या से अहमदाबाद सहित गुजरात और देशभर से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं।गुजरात से अयोध्या राम मंदिर के दर्शन को जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को ठहरने एवं खाने -पीने की अच्छी सुविधा मिल सके इसके लिए गुजरात सरकार की ओर से अयोध्या में यात्री निवास तैयार करने का निर्णय किया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सरकार ने अयोध्या में 6929 वर्ग मीटर भूमि क्षेत्र में ‘यात्री निवास’ बनाने की घोषणा की है। इसे 80.25 करोड़ रुपए की लागत तैयार किया जाएगा।गुजरात पर्यटन निगम की ओर से आकार ले रहे इस यात्री निवास में 308 बेड की क्षमता वाले विभिन्न प्रकार के कमरे होंगे। इसके साथ-साथ 864 लोगों के बैठने की क्षमता वाला विशाल हॉल भी तैयार किया जाएगा।

खान-पान, यादगार निशानियां खरीदने की भी सुविधा

राज्य सरकार के अनुसार नए यात्री भवन परिसर में रिसेप्शन सेंटर, विजिटर लाउंज, सोवेनियर शॉप, मल्टीपर्पज हॉल, ऑडिटोरियम, मीटिंग रूम, डाइनिंग एरिया (खान-पान क्षेत्र), टैरेस गार्डन, डिजिटल डिस्प्ले सुविधा होगी। इमारत को आकर्षक लैंडस्केपिंग सुविधाओं से भी सुसज्जित किया जाएगा। इस यात्री निवास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। आगामी एक वर्ष में यह यात्री निवास बनकर तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही गुजरात के श्रद्धालुओं के लिए इसे सालभर में ही इसे शुरू करने की भी योजना है।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से वर्ष 2024 में अयोध्या में भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और रामभक्त वहां दर्शन को पहुंचते हैँ। गुजरात से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गुजरात सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में यह पहल की है। इससे अयोध्या पहुंचने वाले गुजरात के पर्यटकों के लिए घर जैसी सुख-सुविधा सुनिश्चित होगी। यह यात्री निवास केवल एक आवास नहीं, बल्कि गुजरात और अयोध्या के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सेतु को और अधिक मजबूत करने वाला उत्कृष्ट प्रतीक बनेगा।