28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Ahmedabad / यहां आ चुके हैं Pandit Nehru, Mandela, Dalai Lama से लेकर Clinton, Xi Jinping

यहां आ चुके हैं Pandit Nehru, Mandela, Dalai Lama से लेकर Clinton, Xi Jinping

Sabarmati Ashram, Ahmedabad, Mahatma Gandhi, Gujarat, Pandit Nehru, Nelson Mandela, Dalai Lama, Bill Clinton, Xi Jinping
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Uday Kumar Patel

•

Updated: 17 Oct 2019, 12:32 AM IST

यहां आ चुके हैं Pandit Nehru, Mandela, Dalai Lama से लेकर Clinton, Xi Jinping

यहां आ चुके हैं Pandit Nehru, Mandela, Dalai Lama से लेकर Clinton, Xi Jinping

उदय पटेल

अहमदाबाद. भारत की आजादी के केन्द्र स्थल रहे गांधीजी की ओर से स्थापित अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में देश-विदेश की कई महान हस्तियां व राष्ट्राध्यक्ष आ चुके हैं। विदेशी राष्ट्राध्यक्ष जब भी अहमदाबाद आते हैं तो वे आश्रम जरूर आते हैंं। यहां पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित कई हर प्रधानमंत्री, देश के लगभग सभी राष्ट्रपति, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ, तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा, दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत राष्ट्रपति व बापू के आदर्शों पर चलने वाले नेल्सन मंडेला, अमरीका के सामाजिक क्रांति के जनक मार्टिन लूथर किंग जूनियर, अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग, इजरायल के प्रधामंत्री बेन्यामिन नेतान्याहू, जापान के प्रधानमंत्री, सेशेल्स के राष्ट्रपति, सउदी अरब के विदेश मंत्री, अमरीका का तत्कालीन विदेश मंत्री जॉन कैरी, भूटान की रानी सहित कई अन्य देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राष्ट्राध्यक्ष सहित मंत्री, कई देशों के राजदूत, कई राज्यों के मुख्यमंत्री व कई जानी-मानी हस्तियां आ चुकी हैं। यहां पर वेस्टइंडीज व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी आ चुके हैं।

https://www.patrika.com/ahmedabad-news/mahatama-gandhi-bapu-gandhi-ashram-ahmedbad-gujarat-5222902/

कई लोग अंकित करते हैं अपने अनुभव

आश्रम घूमने आने वाले कई लोग गांधीजी को लेकर अपने अनुभव आगंतुक पुस्तिका भी लिखते हैं। देश-विदेश के राष्ट्राध्यक्ष अलग से रखी गई विजिटर्स बुक में अपने बापू के प्रति अपने संस्मरण लिखते है।