5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बचे 15 दिन, तुरन्त कराने होंगे छात्रसंघ कार्यालयों के उद्घाटन

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
student union office

student union office

अजमेर. कॉलेज-विश्वविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालयों के उद्घाटन के लिए अब 15 दिन बचे हैं। इस अवधि में उद्घाटन नहीं हुए तो उच्च शिक्षा विभाग से विशेष अनुमति लेनी पड़ेगी।

छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समर्थित छात्रनेता चुनाव जीते हैं। लॉ कॉलेज और राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन बीते साल 3 अक्टूबर किया गया था। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते बीते वर्ष 11 दिसंबर तक आचार संहिता लगी हुई थी।

रियायत नहीं मिलेगी

इसके चलते कई कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन नहीं हो सके। उच्च शिक्षा विभाग के विशिष्ट शासन सचिव पी. के. बोरड़ ने बताया कि छात्रसंघ कार्यालयों का उद्घाटन 30 जनवरी तक कराया जा सकेगा। इसके बाद छात्रसंघ पदाधिकारियों को रियायत नहीं मिलेगी।

तुरन्त करना होगा काम
छात्रनेताओं की पहली पसंद भाजपा और कांग्रेस के मंत्री, विधायक हैं। सके बाद वे भामाशाहों और अन्य को समारोह में बुलाते हैं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बन चुकी है। छात्रसंघ पदाधिकारी मुख्यमंत्री, मंत्रियों सहित कांग्रेस और भाजपा के विधायकों से संपर्क कर चुके हैं। उन्हें कार्यालय का उद्घाटन जल्द कराना होगा।