9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीबीएसई के दसवीं-बारहवीं के नतीजे मई अंत या जून में

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Google source verification
cbse exam result 2019

cbse exam result 2019

अजमेर.

सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम मई के दूसरे पखवाड़े या जून में घोषित होंगे। बोर्ड फरवरी में परीक्षाओं की शुरुआत करेंगी। इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन कराया जाएगा।

सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं फरवरी के दूसरे पखवाड़े में प्रारंभ होंगी। यह परीक्षाएं अप्रेल के पहले पखवाड़े में खत्म हो जाएंगी। अजमेर, प्रयागराज, चेन्नई, नई दिल्ली, तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, पटना, देहरादून रीजन में कॉपियों की जांच परीक्षाओं के दौरान ही शुरू हो जाएगी। मूल्यांकन खत्म होने के बाद मई के दूसरे पखवाड़े अथवा जून में मुख्यालय सभी रीजन के परिणामों की समीक्षा करेगा। इसके बाद रिजल्ट कमेटी की बैठक होगी। अध्यक्ष की मंजूरी मिलने के बाद सभी रीजन का परिणाम जारी किया जाएगा।

पेपर आउट घटना ने किया था परेशान
बोर्ड और विद्यार्थी पिछले साल काफी तनाव में रहे थे। बीते साल मार्च में दसवीं का गणित और बारहवीं का इकोनॉमिक्स का पेपर आउट हुआ था। इस घटना ने देश में हलचल मचा दी। जांच और तथ्यों के आकलन के बाद गणित का पेपर दोबारा नहीं कराने का फैसला हुआ। अलबत्ता बारहवीं का इकोनोमिक्स विषय का पेपर 25 अप्रेल को फिर से कराया गया था।