सोमवार को प्राधिकरण के गिरदावर भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में गिरदावर माया धवनपारिया, पटवारी यतीन्द्र वैष्णव तथा महेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम बांडी नदी के सर्वे के लिए पहुंची। टीम ने फॉयसागर (बांडी का उद्गम स्थल) से सर्वे शुरु किया। टीम ने हाथीखेड़ा, बोराज तक सर्वे किया। सर्वे में कई अतिक्रमण, नदी की भूमि पर धार्मिक स्थल का निर्माण नजर आया। टीम ने नदी में हुए अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार की है। सर्वे दो दिन और चलेगा।
तीन चरण में होगा काम