29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डम्पर व रोडवेज बस भिड़ंत में मासूम बालिका सहित 8 की मौत, चीख-पुकार से दहल उठा राजमार्ग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 8 Jul 2018, 9:16 PM IST

accident in ajmer

अजमेर। तबीजी के निकट रविवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसे में रोडवेज बस में सवार 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई तथा 19 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक मासूम बालिका की भी शामिल है। बस की गलत दिशा में आ रहे डम्पर से भिड़ंत हो गई।

हादसे में बस की कंडक्टर वाली साइड के परखच्चे उड़ गए तथा शव सडक़ पर चारों तरफ बिखर गए। घायल यात्रियों तथा उनके परिजन चीख-पुकार से राष्ट्रीय राजमार्ग दहल उठा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व मृतकों के शवों को बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मरने वालों में एक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रशासन ने मृतकों के परिवार को 50 हजार और गंभीररूप से घायलों के परिजन को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

पाली आगार की रोडवेज बस ब्यावर से जयपुर जा रही थी। इस दौरान सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर तबीजी के निकट सामने से गलत दिशा में आए डम्पर से टकरा गई। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में डम्पर चालक गलत दिशा में आदर्शनगर की तरफ से जा रहा था जबकि बस चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए सामने से आए डम्पर से टकरा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में बस का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों के शव राजगमार्ग पर बिखर गए। हादसे में बस में परिचालक की तरफ बैठे पांच यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मासूम बालिका समेत परिचालक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही आदर्शनगर व मांगलियावास थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व मृतकों के शवों को बाहर निकाला। रामगंज, आदर्शनगर व मांगलियावास की एम्बुलेंस से उन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में मृतकों में उत्तर प्रदेश कन्नौज निवासी अरुणकुमार, ब्यावर सुन्दरनगर निवासी ताराचंद कुमावत, राजसमन्द हीरा का बाडिय़ा निवासी दिलीपसिंह, पाली सोजतसिटी निवासी जीशान पुत्र मोहम्मद सईद की घटनास्थल पर मौत हो गई।

वहीं बूंदी निवासी कुलदीप सिंह की एक साल की बेटी नायरा व बस के परिचालक भरतपुर कामा निवासी साबिर खान की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मांगलियावास थाना पुलिस ने दुर्घटना में घायल भीम निवासी मोहनसिंह रावत की शिकायत पर डम्पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसाकारित करने का प्रकरण दर्ज किया है।

ये हुए घायल
सोजत सिटी निवासी शाहिरा पत्नी मोहम्मद सईद, शाहिनी पुत्री मोहम्मद सईद, भीलवाड़ा बदनोर कुमलाई निवासी प्रहलाद गुर्जर व उसकी पत्नी लक्ष्मी, जयपुर गोविन्दगढ़ निरूना निवासी नरेन्द्रसिंह सैन, नागौर खुनखुना खरवालिया निवासी कल्याण सिंह, सिरोही बाबा गांव निवासी अरविन्द व्यास, उसकी पत्नी रेखा व पुत्री रितिका घायल हो गए।

अलवर अरावली विहार निवासी सुदर्शनदेव वर्मा व उनकी पत्नी लता, पाली सेंदड़ा गिरी निवासी मानवेन्द्रसिंह, राबडिय़ावास निवासी नौरत कुमावत, बूंदी निवासी ज्योति कंवर पत्नी कुलदीप सिंह, कोलकाता निवासी शुभंकर राम, राजसमन्द भीम बादनी निवासी मोहनसिंह रावत, आनन्दसिंह रावत, रायपुर बिराटिया निवासी गौतम मेघवंशी, बादामी मेघवंशी, सोजत सिटी निवासी मोहम्मद सईद जख्मी हो गए। घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया है। ज्योति व फतह सिंह गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

आईजी, कलक्टर व एसपी ने देखा घटनास्थल
पुलिस महानिरीक्षक (अजमेर रेंज) मालिनी अग्रलवाल, कलक्टर आरती डोगरा, एसपी राजेन्द्र सिंह समेत पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे।