पुष्कर घाटी में अजमेर की तरफ उतरने के दौरान टेम्पो के ब्रेक फेल हो गए। जिससे टेम्पो का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार टेम्पों चट्टान से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में चन्द्रकला, विद्यादेवी और चालक खेमचन्द जख्मी हो गए। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चन्द्रकला को मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही घायलों व मृतका के रिश्तेदार अस्पताल में पहुंच गए।