पटवार संघ के जिलाध्यक्ष विनोद रतनू ने बताया कि शनिवार को अजमेर और भीलवाड़ा जिले के समस्त राजस्व कार्मिक धरने में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष के साथ कानूनगो संघ के जिलाध्यक्ष, जगदीश शर्मा, प्रशांत शुक्ला, मनीषा कौशिक, दीपक चौधरी और सुरेंद्र सिंह भी क्रमिक अनशन में शामिल हुए। रतनू ने सरकार द्वारा राजस्व सेवा परिषद की सात सूत्रीय मांगें नहीं मानने तक धरना प्रदर्शन और अनशन जारी रखने का ऐलान किया। रविवार को जयपुर जिला धरने और अनशन में शामिल होगा। रतनू ने बताया कि तहसीलदार संघ-वरिष्ठ भी राजस्व सेवा परिषद के समर्थन में आ गया है जिस से आंदोलन को और मजबूती मिलेगी।