8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल फिर चर्चा में, जानिए वजह

सीकर में गैंगस्टर राजू ठहेट की हत्या की सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेन्स गैंग के रोहित गोदारा ने 4 माह अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बिताए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 5 Dec 2022, 2:04 PM IST

raju_thehat.jpg

Raju Theth Murder case Update : अजमेर। सीकर में गैंगस्टर राजू ठहेट की हत्या की सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेन्स गैंग के रोहित गोदारा ने 4 माह अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बिताए थे। यहां रोहित के अलावा लॉरेन्स विश्नोई और गैंगस्टर आनन्दपाल सिंह के गुर्गे भी मौजूद हैं। हालांकि रोहित गोदारा यहां पर महज चार माह रहा।

प्रदेश के हार्डकोर अपराधियों के लिए घूघरा में बनाई गई हाई सिक्योरिटी जेल में गैंगस्टर आनन्दपाल सिंह, लॉरेन्स विश्नोई समेत कई गिरोह के सरगना और उनके गुर्गो को रखा जा चुका है। आनन्दपाल की फरारी के बाद रिश्तेदार और गिरोह के गुर्गों को भी यहां रखा गया था। वहीं राजू ठहेट की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले रोहित गोदारा भी यहां दिसम्बर 2020 से मार्च 2021 तक रह चुका है।

यह भी पढ़ें : राजू ठेहट के गैंगस्‍टर बनने की पूरी कहानी, अपराध की दुनिया में यूं रखा था कदम

ढाई सौ की जेल में 107 हार्डकोर
जेल सूत्रों के मुताबिक हाई सिक्योरिटी जेल की क्षमता 272 बंदियों को रखने की है। यहां हार्डकोर बंदियों के लिए अलग-अगल बैरक हैं। इनमें बिजली का ना तार है ना स्विच। रोशनी की व्यवस्था भी बाहर से फ्लैड लाइट के जरिए की जाती है। जेल की बैरक में ही शौचालय और बॉथरूम मौजूद है।

अन्दर-बाहर बढ़ाई सुरक्षा
गैंगस्टर राजू ठहेट की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल प्रशासन ने भी अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई है। हार्डकोर बंदियों के बैरक के अलावा जेल की बाहरी और भीतर की सुरक्षा में आरएसी व जेल सेवा के प्रहरी को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

हार्डकोर के बीच 14 सामान्य बंदी
हाई सिक्योरिटी जेल में 107 हार्डकोर बंदियों के बीच 14 सामान्य बंदी भी रखे गए हैं जो अजमेर सेन्ट्रल जेल से शिफ्ट किए गए हैं। इन 14 सामान्य बंदियों को जेल कर्मियों की निगरानी में व्यवस्था में भी लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें : मुठभेड़ में पुलिस की गोली दो आरोपियों के पांव से आर-पार निकली, दर्द से कहरा उठे

जून में निकला अजीत
जेल सूत्रों के मुताबिक हाई सिक्योरिटी जेल में राजू ठहेट का गुर्गा अजीत लाया गया था। हालांकि अजीत को जून में हाई सिक्योरिटी जेल से शिफ्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि बीकानेर सेन्ट्रल जेल में 2016 में खूनी संघर्ष में आनन्दपाल गैंग के बलबीर उर्फ बानूड़ा की हत्या के बाद आनन्दपाल सिंह को अजमेर सेन्ट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। फिर प्रदेश के हार्डकोर अपराधियों के लिए अजमेर में हाई सिक्योरिटी जेल का तकमीना तैयार किया गया।

अभी यह है मौजूद
गैंगस्टर आनन्दपाल सिंह गिरोह के देवेन्द्र सिंह, तेजपाल सिंह, महिपाल सिंह, दलबीर सिंह, कुलदीप सिंह व रामदत्त मौजूद हैं।

लॉरेन्स विश्नोई गिरोह का भोमा, रमेश, हीरा, संदीप, दिनेश, विकास, तिलक, धीरज, गोविन्द व ओमवीर मौजूद हैं।