
dargah donation boxes open first time
ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में रखी पीले रंग की दानपेटियां अदालत के आदेश पर गुरुवार को खोली जाएंगी।
दरगाह नाजिम ले.क. मंसूर अली खान ने बताया कि सुबह 9 बजे दरगाह परिसर से दानपेटियां कब्जे में लेकर खोलने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
शाम तक ही यह जानकारी मिल पाएगी कि पेटियों में कितनी रकम निकली तथा इसमें कितने नए और पुराने नोट हैं।
पेटियों में से निकलने वाली राशि रिसीवर अकाउंट में जमा करवाई जाएगी। गौरतलब है कि दरगाह दीवान और खादिमों के बीच चढ़ावे को लेकर हुए विवाद के मामले में हुई सुनवाई के दौरान पिछले साल अदालत के आदेश पर यह दानपेटियां दरगाह परिसर में रखी गई थी। तब से अब तक पेटियां खोली नहीं जा सकी हैं।
Published on:
29 Dec 2016, 7:29 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.