5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर डिस्कॉम का नए साल पर तोहफा, शुरू होगी स्पॉट बिलिंग, बिजली बिल में मिलेगी भारी छूट

Ajmer Discom New Year Gift : अजमेर डिस्कॉम का नए साल पर बड़ा तोहफा। समूचे जिले में 1 जनवरी से शुरू होगी स्पॉट बिलिंग। तत्काल बिल जमा कराने पर उपभोक्ताओं को बिल राशि में छूट मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 Dec 2024, 12:58 PM IST

Ajmer Discom New Year Gift I January Start Spot Billing Electricity Bill Get Huge Discounts

Ajmer Discom New Year Gift : अजमेर डिस्कॉम से जुड़े उपभोक्ताओं को अब मौके पर (स्पॉट बिलिंग) बिजली के बिल मिलेंगे। जिले में 1 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी। तत्काल बिल जमा कराने पर उपभोक्ताओं को बिल राशि में छूट मिलेगी। हालांकि अजमेर शहरी क्षेत्र में टाटा पावर के पास विद्युत वितरण व्यवस्था होने से व्यवस्था लागू होने में समय लगेगा।

1 जनवरी से स्पॉट बिलिंग करेगा प्रारंभ

अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि अजमेर विद्युत वितरण निगम 1 जनवरी से स्पॉट बिलिंग प्रारंभ करेगा। यह कार्य बेलारी कंप्यूटर एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी सर्विसेज को दिया गया है। बुधवार को बैठक में स्पॉट बिलिंग के लिए सर्कल के सभी सब डिवीजन किशनगढ़ और पुष्कर में कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -जयपुर में सफाई व्यवस्था पर बड़ा अपडेट, नए वर्ष में हैरिटेज निगम करेगा नया प्रयोग

3 लाख 29 हजार उपभोक्ता

अजमेर सर्कल में 2.50 लाख उपभोक्ता घरेलू श्रेणी के, 40 हजार कमर्शियल श्रेणी, 36 हजार कृषि श्रेणी और 2500 उपभोक्ता एचटीए एमआईपी श्रेणी और अन्य श्रेणी के हैं। पच्चीस एचपी के नीचे के उपभोक्ताओं की स्पॉट बिलिंग होगी, पच्चीस एचपी से ऊपर के एचआई और एमआईपी श्रेणी के उपभोक्ताओं की बिलिंग रीडिंग कार्यालय से की जाएगी।

यह भी पढ़ें -खुशखबर, राजस्थान के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने लगा दूध

पायलट प्रोजेक्ट रहा सफल

सहायक अभियंता ग्रामीण को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में स्पॉट बिलिंग के लिए चुना गया था। किशनगढ़ ग्रामीण के उपभोक्ताओं की स्पॉट बिलिंग जारी है। यह प्रयोग सफल रहा है। इससे उपभोक्ताओं की बिल समय पर नहीं मिलने, सही मीटर रीडिंग नहीं लेने जैसी शिकायतें खत्म होंगी।

यह भी पढ़ें -PM Modi Jaipur Visit : बिजली बिल कैसे हो जीरो, पीएम मोदी ने बताया उपाय

यों मिलेगी रियायत

बिल ड्यू डेट की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले जमा कराने पर 0.35 प्रतिशत और 7 दिन पहले बिजली का बिल जमा कराने पर उपभोक्ताएओं को 0.15 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। मीटर रीडर, तकनीकी कार्मिक मीटर पर ऑनलाइन निगरानी और प्रतिदिन रीडिंग पर भी ध्यान रखेगा।

यह भी पढ़ें -Weather Update : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मौसम पलटा अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

यों मिलेगा बिल

1- मीटर रीडर मौके पर रीडिंग लेकर तत्काल जारी करेगा बिल।
2- मोबाइल, स्केनर और प्रिंटर और सिस्टम जीपीएस युक्त।
3- मोबाइल से मीटर की फोटो खींच कर मिलेगा बिल का प्रिंट।
4- घर, कार्यालय, फैक्ट्री एवं प्रतिष्ठान पर होगी स्पॉट बिलिंग।

यह भी पढ़ें -राजस्थान के किसानों के लिए नया अपडेट, इस डेट तक करवा लें ये काम, चूके तो होगा नुकसान

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़