29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर डिस्कॉम की 27 फीसदी बिजली हो रही है चोरी

छीजत में तीन फीसदी की बढ़ोतरी नागौर, सीकर तथा चित्तोडगढ़़ काबू से बाहर अजमेर डिस्कॉम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 25 Jun 2019, 2:05 AM IST

Ajmer Discom'

अजमेर डिस्कॉम

अजमेर.

बिजली चोरों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने,वसूली में ढिलाई तथा सुधार कार्यों के दावों के बावजूद अजमेर विद्युत वितरण निगम की बिजली छीजत में बढ़ोतरी हो रही है। निगम की करीब 27 फीसदी बिजली चोरी में ही जा रही है। इससे निगम को करोड़ों रुपए की हानि हो रही है। छीजत पिछले साल मई माह की तुलना में इस वर्ष मई माह मेंं 3 फीसदी बढ़ गई है। निगम के तहत आने वाले भीलवाड़ा, नागौर, सीकर तथा चित्तौडगढ़़ जिलों में छीजत अधिक बढ़ी है। गत वर्ष मई माह में निगम की छीजत 23.73 प्रतिशत थी जो इस वर्ष बढक़र 26.88 प्रतिशत हो गई। निगम के तहत आने वाले अकेले नागौर जिले में ही 41.45 प्रतिशत बिजली की चोरी हो रही है। भीलवाड़ा में 7.35 प्रतिशत, नागौर में 6.61 प्रतिशत, सीकर में 3.85 प्रतिशत, चित्तौड़ में 4.35 प्रतिशत तथा उदयपुर में 1.63 प्रतिशत छीजत बढ़ी है। जबकि निगम के राजस्व निर्धारण में 1.93 प्रतिशत की कमी आई है।

कहां कितनी छीजत

अजमेर सिटी सर्किल में 13.76 प्रतिशत, जिला सर्किल में 13.48 प्रतिशत, भीलवाड़ा में 14.31 प्रतिशत, नागौर में 41.45 प्रतिशत, झुंझूनूं में 37.63 प्रतिशत,सीकर में 35.57 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 25.52 प्रतिशत, डूंगपुर में 14.88 प्रतिशत, चित्तौड़ में 29.19 प्रतिशत, राजसमन्द में 15.04 प्रतिशत तथा उदयपुर में 21.45 प्रतिशत विद्युत छीजत है।

इन जिलों में आई कमी

निगम के बांवाड़ा जिले में 7.79 प्रतिशत, डूंगरपुर में 5.25 प्रशितत, प्रतापगढ़ में 8.28 प्रतिशत कई जिले में आधी फीसदी तक बिजली छीजत में कमी भी आई है।